दिल्ली हिंसा: रामदेव ने दिया बड़ा बयान, बोले..?

,

   

देश की राजधानी दिल्ली में हुए दंगे में कई घर तबाह हो गए। इस दंगे में 42 लोगों की मौत हो गई जबकि दो सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।

 

 

इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि सत्ता पक्ष हों या विपक्ष हों इतनी नफरत भर दी गई है कि लोग एक-दूसरे का विध्वंस करने पर तुले हैं।

 

गहरी खाई है जिस भरने की जरूरत है। अभी-भी आग पूरी तरह नहीं बुझी है, भीतर-भीतर आग सुलग रही है.. बड़े और कड़े फैसले लेने होंगे.. डर और अविश्वास पैदा हुआ है उसे खत्म करने की जरूरत है। हिंदुस्तान सबका है, यह जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का है।

 

नेताओं की तरफ से दिये गए बयानों के सवाल पर स्वामी रामदेव ने कहा- बयान देनेवालों का कुछ नहीं बिगड़ता, निर्देष लोग मारे जाते हैं…हजारों करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- भड़काऊ बयान देनेवालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वो कोई भी हो, हिंदू हो या मुसलमान हो। देश संविधान से ही चलेगा।

 

साभार- इंडिया टीवी डॉट इन