दिल्ली हिंसा पर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, बोले..?

,

   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली का दौरा किया। राहुल ब्रिजपुरी के अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल भी गए।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, यह स्कूल कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा का है। दंगाइयों ने इस स्कूल में आग लगा दी थी। राहुल के साथ अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरेजेवाला, गौरव गोगोई और कुमारी शैलजा भी मौजूद थे।

 

स्कूल का दौरा करने के बाद राहुल ने कहा कि यह स्कूल भारत का भविष्य है।

 

इसे जलाने से किसी को फायदा नहीं हुआ। हिंदुस्तान को जलाया जा रहा है उससे किसी को फायदा नहीं हुआ। इससे भारत माता और लोगों का कोई फायदा नहीं हुआ।

 

सभी को मिलकर काम करना होगा। सबको साथ जोडक़र हिंदुस्तान को आगे बढ़ाया जा सकता है। भाईचारा, एकता, प्यार हमारी ताकत है। उसे यहां जलाया गया है। दुनिया में जो हमारी प्रतिष्ठा है उसे यहां जलाया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि राजधानी में 22, 23 और 24 फरवरी को हुई हिंसा में 47 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने जबरदस्त उत्पात मचाते हुए कई दुकानों, घरों और गाडिय़ों को भी आग के हवाले कर दिया था।

 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस संसद में भी लगातार दिल्ली हिंसा का मुद्दा उठा रही है।

 

राहुल संसद परिसर के बाहर हुए कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी।