धोनी के पास दो विकल्प, संन्यास या फिर टीम से बाहर?

,

   

बहुत पहले से ऐसी चर्चा थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी विश्व कप होगा, इसके बाद वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि विश्व कप के खत्म होने के बाद भी धोनी ने इसका ऐलान नहीं किया है। लेकिन संभावना है कि वो जल्द ही इस पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि धोनी कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि 38 वर्षीय धोनी वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर देंगे। मगर अभी तक धोनी की तरफ से कोई ऐसी बात सुनने को नहीं मिली है। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि अगर धोनी संन्यास का ऐलान नहीं करते हैं तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

नवजीवन पर छपी खबर के अनुसार, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। 3 अगस्त से शुरू होने वाले विंडीज दौरे के लिए टीम का चयन शुक्रवार 19 जुलाई को होगा। विश्व कप के बाद अब भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में 3 से 14 अगस्त तक तीन टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

बहुत संभावना है कि अगर धोनी इससे पहले संन्यास का ऐलान नहीं करते हैं तो उनके भविष्य का फैसला चयनकर्ता 19 जुलाई की बैठक में कर देंगे।

इस दौरे के लिए धोनी को टीम में चुने जाने की संभावना बेहद कम है। अगर धोनी टीम में नहीं चुने जाते हैं तो उनके सामने संन्यास के आलाव कोई विकल्प नहीं बचेगा।

धोनी के चाहने वाले कभी नहीं चाहेंगे की उनकी विदाई इस तरह से हो। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के बेहतरीन कप्तान और खिलाड़ी की छवि को धूमिल कर देगा।