राम मंदिर निर्माण को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान!

   

दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राजनीतिक दलों द्वारा संचालित संगठन के माध्यम से नहीं, बल्कि हिंदुओं के धर्माचार्यों के द्वारा कराए जाने की मांग की है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने रविवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और राम मंदिर निर्माण का कार्य रामालय ट्रस्ट के माध्यम से कराने की उन्होंने पैरवी की।

उन्होंने कहा, “भगवान राम का मंदिर हिंदुओं के धर्माचार्यों द्वारा ही बनाया जाना चाहिए, राजनीतिक संगठनों द्वारा संचालित संगठनों के द्वारा नहीं। भगवान राम सबके हैं। उनकी जन्मभूमि पर निर्माण की जिम्मेदारी रामालय ट्रस्ट को ही देना चाहिए।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “रामालय ट्रस्ट में सभी शंकराचार्य और रामानंदी सम्प्रदाय से जुड़े अखाड़ा परिषद के सदस्य ही हैं और जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंद जी सबसे वरिष्ठ होने के नाते उसके अध्यक्ष हैं।

रामालय ट्रस्ट के माध्यम से ही रामलला के मंदिर का निर्माण होना चाहिए।”