अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प और पत्नी पाए गए कोविड-19 पोजिटिव!

, ,

   

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

 

 

 

 

इंडिया टीवी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, बता दें कि कुछ दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशिल डिबेट में शामिल हुए थे।

 

 

 

अमेरिका इस वक्त कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में नंबर एक पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं जबकि दो लाख से अधिक की मौत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से ही कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार बताते आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि आज रात, मेरी पत्नी मलेनिया और मैं COVID -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम तुरंत क्वारन्टीन में जा रहे हैं। साथ ही इलाज की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम जल्द ही स्वस्थ होकर आपके सामने आएंगे।

 

 

 

 

गौरतलब है कि अमेरिका दुनिया भर में कोरोना वायरस से प्रभावित देश है। वहीं अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस को हैंडल करने की नीति की काफी आलोचना हो रही है।

 

 

 

 

खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कहीं जगह मास्क पहना।

 

 

 

 

इससे पहले पिछले हफ्ते ही व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी कोरोना की चपेट में आई थीं। इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है।

 

 

 

 

अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा।