पाकिस्तान में एक गधे को किया गया गिरफ़्तार!

, ,

   

पाकिस्तान में एक गधे को गिरफ्तार किया गया है। खबरों की माने तो इस गधे को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये गधा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में था जिसको वहां कि पुलिस ने शनिवार को आठ अन्‍य संदिग्‍ध लोगों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

मजेदार बात तो यह है कि इस गधे का नाम भी FIR में दर्ज है। बता दें कि पुलिस का यह कदम इलाके में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये गधा पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में था। शनिवार को पुलिस ने इसे अरेस्‍ट किया। गधे के साथ आठ अन्‍य संदिग्‍ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

मजेदार बात तो ये है कि इस गधे का नाम भी एफआईआर में दर्ज था। पाकिस्तानी मीडिया से मिला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं। ऐसे-ऐसे कमेंट किए जा रहे हैं जिससे हंसी रोकनी मुश्किल हो जाएगी।

 

एक ने लिखा, अगर इसी तरह से गधों को ग‍िरफ्तार किया जाता रहा तो रियासत-ए-मदीना जीडीपी पर आए संकट को दूर कर लेगा’।