भारत में अंडर 19 रणजी ट्रॉफी के पूर्व क्रिकेटर ने की आत्महत्या!

, ,

   

भारत के अंडर 19 टीम और रणजी ट्रॉफी के पूर्व एम खिलाड़ी सुरेश कुमार की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

 

ताज़ा खबर आनलाइन पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस के मुताबिक उनकी लाश शुक्रवार शाम 7 बजे उनके बेडरूम में लकटी मिली। पुलिस को उनकी मौत की जानकारी उनके बेटे ने दी। साल 2005 में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो भारत के अंडर 19 टीम का भी हिस्सा था।

 

अल्‍लाफुजा के रहने वाले सुरेश कुमार इन दिनों रलवे में काम करते थे। पुलिस ने कहा, उनके बेटे ने शाम 7 बजकर 15 मिनट पर हमें जानकारी दी कि घर में उनके पिता की लाश लटक रही है। शुरुआती जांच से तो यहीं लग रहा है कि ये आत्महत्या है। लेकिन हमलोग फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जलवा72 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके लेफ्ट आर्म स्पिनर सुरेश कुमार ने 196 विकेट लिए थे। जबकि उन्होंने 1657 रन बनाए थे।

 

केरल के लिए उन्होंने 52 मैच खेले जबकि रेलवे के लिए भी उन्होंने 17 मैचों में शिरकत की। इसके अलावा दिलीप ट्रॉफी में भी वो सेंट्रल और साउथ ज़ोन के लिए खेलते थे। साल 1990 में उन्हें अंडर 19 टेस्ट टीम में भी जगह मिली थी।

 

सरेश कुमार साल 1990 में अंडर 19 टीम का हिस्सा थे। बता दें कि उन दिनों राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। सुरेश ने अंडर 19 टीम का मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

 

उन दिनों न्यूजीलैंड की टीम में स्टीफन फ्लेमिंग और डियोन नैश जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी थी। सुरेश कुमार की मौत से केरल में मातम पसरा है।