इंडोनेशिया और जापान में भूकंप के झटके, सुनामी एलर्ट जारी!

,

   

बीते कुछ महीनों में कई भूकंप झेल चुके इंडोनेशिया में सोमवार को एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी इंडोनेशिया में सोमवार को 7.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सूनामी आने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ‘अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार भूकंप अम्बोन द्वीप के दक्षिण में 208 किलोमीटर की गहराई पर स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 53 मिनट पर आया।

‘प्रशांत सूनामी चेतावनी केंद्र’ ने कहा कि सूनामी का कोई खतरा नहीं है क्योंकि भूकंप का केंद्र काफी गहराई पर था। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

हालांकि अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुबह 9.11 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र टोक्यो के पश्चिम में स्थित एक प्रांत शिबा में 60 किलोमीटर की गहराई में था।