अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था।
अधिकारियों ने बताया कि रात 9 बजकर 43 मिनट पर आए 5.3 तीव्रता के भूकंप को जम्मू कश्मीर में भी महसूस किया गया।
उन्होंने कहा कि भूकंप 36.37 डिग्री उत्तर और 71.5 डिग्री पूर्व में 81 किमी की गहराई पर था।
उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।