सड़क हादसा: इस मुस्लिम देश में भारतीय सहित छह लोगों की मौत!

, ,

   

मिस्र के काहिरा में एक सड़क हादसे में भारतीय और मलेशियाई पर्यटकों सहित छह लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कम से कम 24 लोग घायल हो गए हैं।

खास खबर पर छपी, जानकारी के अनुसार, पर्यटकों को लेकर जा रही दो बस काहिरा के पूर्व में एक ट्रक से टकरा जाने से एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई।

दो मलेशियाई महिला पर्यटक, मिस्र के बस चालक, टूर गाइड और सुरक्षाकर्मी ने भी दम तोड़ दिया है। सड़क दुर्घटना में कम से कम 24 अन्य घायलों में से कई पर्यटकों की हालत गंभीर है।

मिस्र में कायरो स्थित भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया कि ऐन सोखना के नजदीक 16 भारतीय यात्रियों से भरी बस एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके साथ ही दो नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

भारतीय दूतावास ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि ईजिप्ट के ऐन सोखना में आज 16 भारतीय यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई।