आतंकियों के खिलाफ़ मिस्र में बड़ी कार्रवाई, 15 की मौत!

,

   

मिस्र में 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया है, इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है

मिस्र में पूर्वी क्षेत्र के सिनाई पेनिसुला प्रांत में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 15 आतंकवादी ढेर हो गए।
गृह मंत्रालय की और से जारी बयान के अनुसार सुरक्षा बलों ने एल अरिश शहर के मेडिटेरियन तट पर बने आतंकवादियों के खुफिया ठिकानों पर करवाई की जिसमे 15 आतंकवादी ढ़ेर हो गए।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई में किसी भी सुरक्षा बल के हताहत होने की खबर नहीं है।

https://twitter.com/7Dnews/status/1178534939777589248?s=19

उल्लेखनीय है कि मिस्र की और से यह हमला उस समय किया गया है जब इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने तीन दिन पहले बीर एल अब्द की सुरक्षा चौकी पर हमला किया था जिसमे एक नागरिक समेत आठ सुरक्षा बलों की मौत हो गयी थी।