EVM मशीन में छेड़छाड़ को लेकर अब कोई गुंजाइश नहीं है-

   

चुनाव नजदीक हो और ईवीएम की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। ईवीएम में खराबी बताकर पक्ष-विपक्ष भी एक-दुसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते है, लेकिन अब चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सारी दलीलें सुनने के बाद यह बातें कही हैं। चुनाव से पहले 4 बार इसकी चेकिंग होती है। जिसकी सूचना सभी राजनीतिक दलों को दी जाती है। ईवीएम ने हर बार सही परिणाम दिए हैं। अब इस पर शक की कोई गुंजाइश नहीं है।

पंजाब केसरी के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि एक जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस बार प्रदेश में 45 लाख नए मतदाता बनें। अब मतदाताओं की संख्या 14 करोड़ 40 लाख हो गई है। इसमें 18 वर्ष के 12 लाख मतदाताओं को जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे 23 लाख मतदाताओं का नाम लिस्ट से काटा गया है। जिनका नाम दो जगह था। छूटे हुए मतदाता अभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ व स्वस्थ इलेक्शन की तैयारी की जा रही है। वीआईपी लोगों को बूथ से जोड़कर जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है। इस बार चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल होगा।