पूर्व पुलिस असिस्टेंट कमिश्नर इक़बाल शेख ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ़ मानहानि का केस दायर किया!

, ,

   

पूर्व पुलिस असिस्टेंट कमिश्नर इकबाल शेख ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का केस किया है।

 

वकील आभा सिंह के जरिए मुंबई सिटी कोर्ट में मुकदमा किया गया है। साथ ही रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी पर बैन लगाने की मांग भी की है।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उधर, फेक TRP केस में कांदिवली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

 

इसी मामले की जांच के लिए आज मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रिपब्लिक टीवी के CFO एस सुंदरम, डिस्ट्रीब्यूशन हेड जी. सिंह और सीनियर एडिटर निरंजन नारायणस्वामी को पूछताछ के लिए तलब किया है।

 

अर्नब के खिलाफ मानहानि केस में आज सुनवाई हो सकती है। पिटीशनर ने आरोप लगाया गया है कि “जब एक मामला कानूनी प्रावधानों के तहत जांच के अधीन है, तो बचाव पक्ष नंबर-1 (गोस्वामी) को यह छूट नहीं दी जा सकती है कि वे अपने ही केस के बारे में अपने ही चैनल पर बहस कर मुंबई पुलिस को बदनाम करें।”

 

शेख ने यह आरोप लगाया है कि गोस्वामी विवादित डिबेट्स और स्टोरी टेलीकास्ट कर रहे हैं, जिससे केस की जांच प्रभावित हो सकती है।

 

अर्नब ने दो लोकप्रिय चैनल के मालिक होने के नाते अपनी सीमाओं को पार किया है और अपना एजेंडा शुरू कर दिया है।”

 

फेक TRP मामले में अब CBI ने केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी ने केस दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश में दर्ज एक श‍िकायत को आधार बनाया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि रेटिंग में हेरफेर के आरोपों पर FIR दर्ज किए जाने के बाद CBI ने लखनऊ पुलिस से जांच का जिम्मा अपने हाथ में लिया है। रिपब्ल‍िक टीवी लगातार CBI जांच की मांग कर रहा था।

 

TRP स्कैम में मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन घरों में टीवी को मॉनिटर किया जाता था उनके मालिकों को एक चैनल देखने के लिए पैसे दिए जाने का आरोप है।

 

रिपब्लिक टीवी उन 3 चैनल्स में से एक है जिस पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने TRP को मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया है और केस दर्ज करवाया है।

 

रिपब्लिक के अलावा फक्त मराठी और बॉक्स सिनेमा चैनल भी आरोपी है। TRP किसी भी चैनल के लिए इसलिए जरूरी होती है, क्योंकि इसी आधार पर उसे विज्ञापन मिलते हैंओ।