COVID के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन

,

   

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे थे।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर का गुरुग्राम के मदनपुरी के रामबाग में अंतिम संस्कार होगा।

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह कोरोना संक्रमण के कारण गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को चौधरी अजित सिंह ने आज सुबह 8:20 बजे अंतिम सांस ली।

20 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।कोरोना संक्रमित होने पर चौधरी अजित सिंह का उपचार गुरुग्राम के अस्पताल में किया जा रहा था।

बीते दिनों में जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा, उन्हेंं आइसीयू में वेंटिलेटर पर निर्भर रखा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बागपत से पूर्व सांसद थे।

पंचायत चुनाव में इस बार उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था।