उन्नाव रेप के दोषी सेंगर की विधायक सदस्यता खत्म!

,

   

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई है। क्योंकि विधायक सेंगर पर उन्नाव रेप करने का दोषी मानते हुए कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुना दी है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, विधायक सेंगर की सदस्यता खत्म हो जाने से प्रदेश विधानसभा में एक सीट खाली हो गई है। आयोग को अब अगले छह महीने के भीतर इस सीट पर फिर से उपचुनाव कराना होगा।

 

उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार,विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उन्नाव जिले के बांगरमऊ सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।

 

आपको बताते जाए कि कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से बांगरमऊ सीट से विधायक चुने गए थे। रेप के मामले में दोषी सिद्ध हाेने पर उनको पार्टी ने निकाल दिया है।