झारखंड के गिरिडीह में विस्फोट में चार की मौत!

,

   

झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, शनिवार की रात करीब करीब नौ बजे खिड़किया मोड़ स्थित एक घर में जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ।

विस्फोट से घर जमींदोज हो गया। इस घटना में दो बच्चे समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई। मलवे के अंदर से शव निकालने का काम जारी है।

रात दस बजे एक शव निकाला गया। दूसरी तरफ घटना के कारणों को लेकर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

गैस सिलेंडर और बम विस्फोट दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों में 55 वर्षीय भुखली देवी, उसकी 30 वर्षीय बहू सुनीता देवी, सुनीता देवी के पांच साल का पुत्र अंकित कुमार एवं एक मााह का नवजात पुत्र शामिल है।

गृह स्वामी बुधन राय इस हादसे में बाल-बाल बच गए। वह शाैच के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। विस्फोट कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।