अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रम्प पर लेखिका ने रेप का इल्जाम लगाया!

,

   

अमेरिका में एक लेखिका ने देश के सर्वोच्‍च पद पर बैठे डोनाल्‍ड ट्रंप पर रेप का आरोप लगाया है। अमेरिकी कॉलमिस्‍ट इ जीन कैरोल ने आरोप लगाया है कि 90 के दशक में मैनहट्टन के एक डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में ट्रंप ने उनका रेप किया।

हालांकि आरोपों के चर्चा में आने के बाद राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इन्हें खारिज किया है। ट्रंप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘मैं कभी इस महिला से नहीं मिला।’

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ट्रंप पर बलात्‍कार का यह आरोप उसी महिला द्वारा लिखी किताब में लगाया गया है। लेखिका ने ट्रंप पर यह आरोप एक किताब ‘हीडियस मैन’ में लगाया है।

कैरोल ने लिखा कि ‘1995 या 1996 में बर्गडॉर्फ गुडमैन में उनकी दोस्‍ती ट्रम्प से हुई। एक दिन ट्रंप ने उसे ड्रेसिंग रूम की दीवार पर धक्का दिया, और निर्वस्‍त्र होकर सारा जोर उस पर लगा दिया।’ कैरोल ने कहा कि ‘भारी संघर्ष में उन्होंने ट्रंप को धक्का दिया और स्टोर से भाग गई।’

कैरोल की नई किताब के एक अंश में और न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित इस लेख में खुलासा किया गया है कि वह राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रम्प पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली कम से कम 16 वीं महिला हैं।