किसान आन्दोलन: विरोध कर रहे किसान ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया!

, ,

   

जिले के गांव छीनीवाल में गांव निवासियों व पंचायत की ओर से किसान नेता की बेटी के जन्म पर अनोखी ही पहल शुरू करते हुए दिल्ली संघर्ष में ही जन्मदिवस मनाया गया।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, भाकियू कादिया के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल के घर पत्नी मनजीत कौर की कोख से 13 दिसंबर को नौ साल बाद हुई पहली औलाद के रूप में लक्ष्मी ने जन्म लिया।

लक्ष्मी के जन्म पर आज पहले जन्मदिवस पर परिवार दिल्ली संघर्ष में डटा है। जिसके कारण जन्मदिवस नहीं मना सके।

ऐसे में किसान नेताओं व हरियाणा किसान भाईचारे ने गांव निवासियों के साथ 13 दिसंबर को बेटी सिदक कौर का जन्मदिवस मनाया गया।

भाकियू कादिया के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल ने कहा कि उनके घर में पिछले साल नौ साल बाद लक्ष्मी ने जन्म लिया है।

अब किसानी संघर्ष के कारण पूरा परिवार उसकी पत्नी, बेटी के साथ दिल्ली संघर्ष में है। जिसके कारण जन्मदिवस का जश्न अधूरा ही रह गया।

परंतु गांव निवासियों व परिवार की ओर से धरना स्थल पर दिल्ली में ही ट्रैक्टर ट्राली पर गुव्वारे लगाकर जन्मदिवस मनाया गया।