किसानों को ले अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान!

,

   

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में पुलिस भेज रही है। बहाना धान खरीद की रिपोर्ट बनाना है, जबकि धान की लूट हो चुकी है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सच्चाई यह है कि इसका उद्देश्य गांव में डर पैदा करना है ताकि किसानों को आंदोलन से डराकर अलग रखा जा सके।

किसानों से बात करने के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है और किसान नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी घरों में नजरबंद किया जा रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का राजनीतिक नेतृत्व अक्षम हो गया है।

कृषि कानून पर अब पुलिस बात करेगी? धान खरीद की कथित रिपोर्ट पुलिस इकट्ठा करेगी? अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा नेतृत्व किसानों से संवाद नहीं कर पा रहा है।

भाजपा का चूंकि किसान-खेती से कभी रिश्ता रहा नहीं इसलिए अन्नदाता का सम्मान करना उन्हेें नहीं आता है। कारपोरेट दुनिया भाजपा की सरंक्षक है और भाजपा उनकी पोषक पार्टी है।