हैदराबाद: मूसी नदी में बाढ़ आने का खतरा बढ़ा!

,

   

हिमायत सागर जलाशय का जल स्तर बढ़ गया है। ऊपरी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण हिमायत सागर जलाशय का जल स्तर पल-पल बढ़ता ही जा रहा है। 

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, इसी क्रम में रंगारेड्डी जिलाधीश ने शनिवार रात को हिमायत सागर जलाशय का दौरा किया। उनके साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

जिलाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया है यदि हिमायत सागर जलाशय का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता गया तो दोपहर के बाद किसी भी समय हिमायत सागर के गेट खोल दिये जाये।

 

साथ ही मूसी नदी के तटीय क्षेत्रों बसे लोगों सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है।

 

गौरतलब है कि मूसी नदी के किनारे अनेक लोगों के मकान हैं। यदि हिमायत सागर के गेट खोले जाते हैं तो मूसी नदी के किनारे बसे लोगों को मकान खाली करना होगा।

 

दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हुसैन सागर लबालब भर गया है। तीन चार दिनों से से लगातार हो रही बारिश और ऊपर इलाकों से आने वाले बारिश के पानी बाढ़ के कारण हुसैन सागर जलाशय का जल स्तर बढ़ गया है।

 

वर्तमान में हुसैन सागर जल स्तर 513 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते अधिकारियों ने निचले इलाके लोगों को सतर्क कर दिया है। साथ ही सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है।

 

दूसरी ओर पिछले तीन चार दिनों से हो रही भारी बारिश कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। लगभग शहर की सभी सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

 

आने-जाने वालो यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सड़कों पर मैन होल से लोगों को दहशत में डाल दिया है।