पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या ने UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम पास कर इतिहास रचा!

,

   

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एक नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हम बात कर रहे हैं, ऐश्वर्या शिवराण की।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं मॉडल ऐश्वर्या ने भी सिविल परीक्षा में बाजी मारी है। ना सिर्फ परीक्षा पास की है, बल्कि 93वीं रैंक भी हासिल की है।

 

इस बात की जानकारी फेमिना इंडिया की ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम से दी गई है। इस पोस्ट में ऐश्वार्या की फोटो साझा की गई और बधाई दी गई।

 

 

इस पर फोटो के साथ कैप्शन में मिस इंडिया ने लिखा- ‘एश्वेर्या शिवराण, फेमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट, कैंपस प्रिंसेस दिल्ली 2016 , फ्रेशफेस की विजेता दिल्ली 2015 ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल करते हुए हमें गौरवान्वित किया है।

 

 

उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’ ख़ास बात है कि ऐश्वर्या ने यह परीक्षा पहले प्रयास में पास कर ली है, जबकि यूपीएससी की क्रेक करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐश्वर्या ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई नई दिल्ली से की। उन्होंने संस्कृति स्कूल से इंटरमीडियट पूरा किया। इसके बाद ऐश्वर्या ने दिल्ली के फेमस श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की।

 

इसके बाद अब उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा पास किया है। ख़ास बात है कि एश्वर्या के पिता अजय कुमार तेलंगाना एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफ़िसर हैं।

 

ऐश्वर्या ने दिल्ली से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 19 साल के उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।

 

इसके बाद वह साल 2014 में मिस क्लीन एंड क्लियर का खिताब जीता। साल 2105 में मिस कैंपस प्रिंसेस दिल्ली बनी। इसके बाद साल 2016 में मिस इंडिया में भाग लिया और फाइनलिस्ट बनी।