ऋषि कपूर के निधन पर पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वकार युनुस ने दी श्रद्धांजलि दी!

, ,

   

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद हर कोई सदमे में है। मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में गुरुवार सुबह उनका देहांत हो गया।

 

एबी स्टार न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, ऋषि कपूर के निधन से जहां पूरे बॉलीवुड जगत को झटका लगा है। बॉलीवुड के अलावा ऋषि कपूर के निधन से पूरे खेल जगत में भी शोक की लहर देखने को मिली।

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, विराट समेत क्रिकेट के कई दिग्गजों ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी।

 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ऋषि जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत ज्यादा दुख हुआ।

 

मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और जब हम वर्षों में मिले, तो वे हमेशा बहुत शालीन थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। नीतू जी, रणबीर और पूरे कपूर परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

 

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार युनूस ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया। वकार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिल टूट गया, विश्व सिनेमा के लिए एक भयानक सप्ताह।

 

 

आपके निधन के साथ एक युग का अंत हो गया, लेकिन आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। कपूर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’

 

 

क्रिकेट जगत के अलावा खेल जगत से जुड़ी अन्य हस्तियों ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। सानिया मिर्जा, ज्वाला गट्टा, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत समेत सभी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया।