पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया!

,

   

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को शनिवार को सीने में दर्द के बाद अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मनमोहन सिंह को रात 8:45 बजे एम्स लाया गया। वह डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हैं। सिंह को आईसीयू में रखा गया है।

 

सिंह की 2009 में एम्स में ही कोरोनरी बायपास सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल ऑपरेशन में तकरीबन 14 घंटे लगे थे।