पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब सहित कई मुस्लिम नेताओं ने थामा शिवपाल यादव की पार्टी का दामन

,

   

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव अब पार्टी का दायरा बढ़ाने में लगे हैं। आज लखनऊ में पूर्व राज्यसभा सदस्य के साथ 14 लोगों ने आज पार्टी कार्यालय में प्रगतिशील समाजवादी (लोहिया) की सदस्यता ग्रहण की।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में मुस्लिम बुद्धिजीवी, समाजसेवी व धार्मिक राजनीतिक नेता आज पार्टी में शामिल हुए।

दैनिक जागरण पर छपी खबर के अनुसार, आज पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अदीब साहब, ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस साहब (समर्थन), हज कमेटी ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य और मरहूम सैय्यद मुख्तार अशरफ, सज्जादा नशीन दरगाह किछौंछा शरीफ, अम्बेडकर नगर, के पौत्र सैय्यद मकसूद अशरफ, अशगर खान अधिवक्ता, राष्ट्रवादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जियाउल इस्लाम, जावेद उमर फारूकी साहब, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व एडमिनिस्ट्रेटर, बहराइच दरगाह शरीफ जावेद अहमद फारूकी, नफीस अख्तर खान खादिम आस्ताना दरगाह किछौंछा शरीफ अम्बेडकर नगर, शहंशाह खादिम आस्ताना दरगाह किछौछा शरीफ अम्बेडकर नगर, हसरत मोहानी एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी अख्तर कमाल, मुस्लिम लीग उत्तर प्रदेश से हाजी इश्तियाक अहमद निजामी, अंसार यूथ फेडरेशन के प्रमुख मुफरान अहमद चाँद, इमरान अहमद, मंसूर यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मंसूरी, सैय्यद हम्मान अशरफ, फैजुल हसन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तथा इंद्रमणि उर्फ पप्पू यादव।