कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, सरकार ने उठाए सख्त कदम!

, ,

   

सरकार द्वारा काफी एहतियात बरते जाने के बावजूद भारत में कोरोना वायरस बहुत तीव्र गति से पैर पसार रहा है। अधिकतर स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है।

 

खास खबर सर छपी खबर के अनुसार, सकार ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने की हिदायत दी हुई है। लोगों से कहा गया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें और यथासंभव घर पर ही रहें। शैक्षणिक संस्थान, मॉल, जिम, स्विमिंग पूल सहित कई स्थानों पर फिलहाल ताला लग गया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं।

 

कोरोनावायरस से लड़ने की दिशा में भारत सरकार का एक और कठोर कदम सामने आ गया है। 22 मार्च से सभी इंटरनेशनल उड़ानों की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है।

 

कोरोनावायरस का प्रकोप देश के करीब 20 राज्यों में फैल चुका है और 178 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

 

पंजाब में गुरुवार को एक व्यक्ति की कोविड-19 के कारण मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस बीमारी से भारत में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

 

एएनआई के अनुसार 70 साल के बलदेव सिंह 12 दिन पहले जर्मनी और इटली की यात्रा से लौटे थे। वे नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे। इससे पहले कोरोनावायरस से कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली और मुंबई में 1-1 शख्स की जान जा चुकी है।

 

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए मुंबई के मशहूर डब्बावालों ने अपनी टिफिन कुरियर सेवा 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी है।

 

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के प्रवक्ता सुभाष तलेकर ने कहा, “कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए हमने कल (20 मार्च) से 31 मार्च तक के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

 

उम्मीद है हम 1 अप्रैल से अपनी सेवाएं जारी करेंगे। मुंबई में 5000 डब्बावाला हैं जो रोजाना 2 लाख टिफिन घर से ऑफिस तक पहुंचाते हैं। यह डब्बावालों द्वारा स्वैच्छिक रूप से सेवाएं रोकने का दुर्लभ मौका है क्योंकि पूरे साल मुंबई में हर दिन चक्कर लगाने वाले ये डब्बावाले साल में केवल 10 दिन की तीर्थयात्रा के समय ब्रेक लेते हैं।

 

पंजाब सरकार ने निजी और सरकारी बसों को शुक्रवार रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान कर दिया है।

 

लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि प्रतिदिन ग्रुप B और C के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस आना होगा और बाकी के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए जाने चाहिए। कर्मचारियों के काम करने के समय में बदलाव किया जाना चाहिए।

 

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अगले आदेश तक मुंबई में हाजी अली दरगाह को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 49 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

 

कोरोना वायरस के चलते आईसीएसई बोर्ड ने भी सीबीएसई की तरह परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह परीक्षाएं समीक्षा के उपरांत 31 मार्च के बाद कराई जाएंगी।

 

बोर्ड के सीईओ की ओर से सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन से संबंध स्कूलों को जारी निर्देश में कहा गया है।

 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में एक संदिग्ध मरीज ने बुधवार रात खुदकुशी कर ली है।

 

पंजाब का रहने वाला शख्स कल ही ऑस्ट्रेलिया से लौटा था और सिर दर्द की शिकायत पर दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खास बात है कि उसमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।