फ्रांस के निचले सदन में इस्लाम के खिलाफ़ विवादित बिल बिल मंजूरी!

, , ,

   

फ्रांस की संसद के निचले सदन में विवादित इस्लाम के खिलाफ़ मंगलवार को कानून को मंजूरी दे दी गई। इसके विधेयक को सरकार की ओर से ही पेश किया गया था।

न्यूज़ नेशन पर छपी खबर के अनुसार, इस विधेयक के प्रारूप को विपक्ष ने यह कहकर खारिज किया कि इसके जरिये मुसलमानों का उत्पीड़न किया जाएगा और अन्य धार्मिक संगठनों की आवाज दबाने का हथियार कानून की शक्ल में सरकार को मिल जाएगा।

अलगाववादी इस्लाम पर रोक लगाने वाले इस कानून को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भी समर्थन प्राप्त था। यही कारण रहा है कि विधेयक के पक्ष में 347 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 151 वोट पड़े।


फ्रांस में कट्टरपन की रोकथाम के लिए बने नए कानून के विरोधी मुस्लिमों के खिलाफ उसके इस्तेमाल की आशंका जता रहे हैं।