माँ-बाप ने नहीं दी पॉकेट मनी तो बेटे ने गुस्से में आकर पेट्रोल से जला दिया घर!

, ,

   

विजयवाड़ा: एक दुखद घटना में गुरुवार को प्रकाशम जिले के मरकापुर में SC/BC कॉलोनी में एक 19 वर्षीय लड़के ने पॉकेट मनी नहीं मिलने पर अपने माता-पिता के साथ बहस के बाद अपना घर जला दिया।

घटना में लड़के के माता-पिता को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान बलिया और उनकी पत्नी लक्ष्मी के रूप में की गई! वह दिहाड़ी मजदूर हैं।

गुरुवार को परिवार अपने बेटे प्रसाद का जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गया हुआ था। घर लौटने के बाद, बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र, प्रसाद ने अपने दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए अपने पिता से कुछ पैसे मांगे।

जैसा ही उसके पिता ने मना किया, दोनों में बहस शुरू हो गई। प्रसाद जो अपनी बाइक के लिए पेट्रोल की बोतल पकड़े हुए थे, उसे अचानक जलती हुई लकड़ी पर फेंक दिया। जिससे घर में आग लग गई।

सूचना मिलने पर, पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया है। जहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मरकापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।