जर्मनी: बार में फायरिंग, आठ लोगों की मौत!

,

   

जर्मनी के हनाऊ शहर में हुई गोलीबारी 8 लोगों की जान चली गई , जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने बुधवार रात दस बते शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गया।

 

पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई है। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है, यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है।

 

आपको बताते जाए कि 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।