NRC पर गिरिराज सिंह का बयान, मचा बवाल!

,

   

सोमवार को सुबह-सुबह बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। गिरिराज सिंह ने यह हमला कांग्रेस नेता द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रवासी कहने पर किया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कांग्रेस पर मुगल और रोहिंग्या को अपना वोट बैंक बनाने का इल्जाम लगाया है। इसके साथ ही सिंह ने कहा है कि यदि मेरा मुंह खुल गया तो बात सिर्फ भारत तक ही नहीं रहेगी, इटली तक गूंजेगी।

सोमवार की सुबह उन्होंने यह ट्वीट करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। ट्वीटर पर गिरिराज सिंह ने लिखा है कि ‘मुगलों और रोहिंग्यो को अपना वोट बैंक बनाने वाली कांग्रेस को राष्ट्रवादी मोदी अब बाहरी लगने लगे हैं।

मेरा मुंह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी।’ ट्वीट होते ही चंद मिनटों में तीन हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक, कमेंट एवं रीट्वीट कर बखिया उधेड़ दी है।

आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने NRC के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बाहरी बताते हुए कहा था कि वे दोनों खुद प्रवासी हैं।

हिंदुस्तान सबके लिए है, हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने कई अन्य विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया था । इसके बाद गिरिराज सिंह ने भी जोरदार मोर्चा खोलते हुए बखिया उधेड़ने की धमकी दे डाली है।