हजरत मोहम्मद(PBUH) और फातिमा को लेकर गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, मचा बवाल!

,

   

मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर आदर्श आचार संहिता मामले में बिहार की एक अदालत से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार (07 मई) को फिर एक भड़काऊ बयान दिया।

ज़ी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है, लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है। गिरिराज सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

रैली में विधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया और उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।