दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 12 करोड़ के पार!

, ,

   

दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 करोड़ के पार पहुंच गई। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख 41 हजार 891 नए मामले सामने आए और 8,071 लोगों की मौत भी हुई।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस तरह दुनिया में अब तक 12 करोड़ 40 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 26 लाख 59 हजार 102 लोगों की मौत भी हुई है।

उधर, अमेरिका में बीते दिन यहां कोरोना के 48,808 मामले सामने आए और 1037 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 3 करोड़ 43 हजार 662 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 5 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है।


रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V सभी उम्र के लोगों पर कारगर है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी गमालिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के हेड अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने बताया कि शुरुआत में वैक्सीन को लेकर शंकाएं थीं कि यह 60 साल से ऊपर के लोगों पर कम असरदार है, लेकिन ऐसा नहीं है।

यह हर उम्र के लोगों पर कारगर है। उन्होंने दावा किया कि इस समय जो भी वैक्सीन दुनिया में उपलब्ध हैं। उनमें स्पुतनिक-V सबसे ज्यादा असरदार है।


ब्राजील में कोरोना का एक और वैरिएंट मिलने की खबर सामने आ रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने की वजह कोरोना का यह नया स्ट्रेन हो सकता है।

मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के नेशनल लैब फॉर साइंटिफिक कम्प्यूटिंग ने बताया कि ब्राजील के कुछ इलाकों में हमें नया स्ट्रेन मिला है। इस पर रिसर्च जारी है। इससे पहले नवंबर 2020 में उत्तरी ब्राजील में कोरोना के नए स्ट्रेन से पूरे देश की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई थी।


ब्राजील में बीते दिन 70,934 कोरोना के मामले सामने आए और 1,940 लोगों की मौत भी हुई। यह दुनिया में किसी भी देश में शनिवार को मिलने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है।

यहां अब तक 1.14 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 2.77 लाख लोगों की मौत भी हुई है।