सोने की कीमतों में लगातार गिरावट!

, , ,

   

सप्ताह में आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 522 रुपए गिरकर 43,887 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 44,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले चार दिन में सोना करीब 1500 रुपए तक सस्ता हुआ है।

सिर्फ सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने में बढ़त देखी गई थी। इधर, चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

चांदी 1,822 रुपए की गिरावट के साथ 64,805 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को कीमतें 66,627 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थीं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,696 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 25.20 डॉलर प्रति औंस थी।


आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में बढ़त है। दिल्ली में इसकी कीमतें गुरुवार की तुलना में 467 रुपए के उछाल के साथ 34,985 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। गुरुवार को इसकी कीमत 35,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।