यूपी सरकार ने विकास दुबे मुठभेड़ में ‘गहरा राज’ छिपाया: विपक्ष

,

   

मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से पकड़ा गया दुर्दांत अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस एनकाउंटर पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है। उन्होंने यह बात ट्वीट करके कही।

 

अखिलेश ही नहीं अन्य नेताओं के भी इस एनकाउंटर को लेकर प्रतिक्रिया दी हैं।

 

प्रियंका गांधी 

विकास दुबे के एनकाउंटर पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षण देने वाले लोगों का क्या?

 

दिग्विजय सिंह 

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर कहा, ‘ जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा। पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है, लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?

 

जयंत चौधरी 

मुठभेड़ में विकास दुबे की मौत को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी ने कहा, ‘विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद देश के सारे न्यायाधीशों को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के ठोक दो राज में अदालत की ज़रूरत ही नहीं है! 8 पुलिसकर्मियों के हत्या के असली अपराधियों को बचाने के लिए ये सब ड्रामा रचा गया है!