ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया!

, , ,

   

पिछले लगभग दो महीने से देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब दुनिया में कई लोगों का समर्थन मिल रहा है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अमेरिकी पॉप स्टर रिहाना के समर्थन के बाद अब स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोन के पक्ष में ट्वीट किया है और अपना समर्थन जताया है।

ग्रेटा ने मीडिया रिपोर्ट के साथ एक ट्वीट किया है, इस लेख में प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बंद होने की जानकारी दी गई है।

ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत के किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट का भी इस्तेमाल किया है।

ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और नेताओं ने किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है।

ये सारे ट्वीट तब आए जब अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में लगभग दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन को एक ट्वीट किया।

इस ट्वीट में रिहाना ने एक लेख साझा किया, जिसमें प्रदर्शनस्थलों पर इंटरनेट बंद करने की सूचना दी गई थी।

इस लेख को रिट्वीट करते हुए रिहाना ने लिखा कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? रिहाना के ट्वीट करते ही अभिनेत्री कंगना रनौत बरस गईं।

कंगना ने रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि कोई भी इनके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये लोग भारत को बांटने का काम कर रहे हैं।