जूता चोरी की रस्म पर भड़का दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी

   

मुजफ्फरनगर- जूता चुराई की रस्म ऐसी होती है जिसके लिए दुल्हन की बहनें काफी रोमांचित रहती हैं। लेकिन एक जगह से ऐसा मामला सामने आया जब दूल्हा अपने जूते चोरी होने पर काफी भड़क (got Angry) गया।

भड़के हुए दूल्हे ने न सिर्फ दुल्हन की बहनों को भला-बुरा कहा बल्कि उसके परिवार के लिए भी अपशब्द कहे। बस फिर क्या था दुल्हन ने भी शादी ने इंकार कर दिया और दूल्हे को बारात लौटानी पड़ी।

मामला उत्तर प्रदेश (Utttar Pradesh)के मुजफ्फरनगर का है। यहां पर एक शादी में जूता चुराई की रस्म चल रही थी। दुल्हन की तरफ की लड़कियों ने जूते चुराए और इसे वापस करने के एवज में पैसों की मांग की।

22 साल का दूल्हा इस पर राजी नहीं हुआ और उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं, दूल्हे ने अपशब्द कहते हुए एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। जब दुलहन को इस बारे में पता चला तो उसने फौरन शादी तोड़ दी। यही नहीं दहेज में लिए गए 10 लाख रुपए वापस करने की बात मानने के बाद ही बारात को लौटने की इजाजत मिल पाई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।