गुजरात हिंसा: 25 घरों, दुकानों और गाड़ियों आग के हवाले किया गया!

,

   

गुजरात के आणंद जिले के खंभात तालुका में रविवार को दो समुदायों आपस में भिड़ गए। जिसमें भीड़ ने 25 से ज्यादा घरों, दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इस क्रम में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस नें भीड़ पर नियंत्रण कर लिया है और आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

इससे पहले भी हो चुकी है झड़प गुजरात पुलिस ने कहा कि इससे पहले भी 24 जनवरी को दोनों समुदायों के बीच हिंसक विवाद छिड़ा था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

 

लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर हिंसा भड़काने से रोक दिया गया था। लेकिन रविवार की शाम में एक बार फिर से दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई। पुलिस हिंसा के कारणों का पता लगा रही है।

 

इतने लोगों की हुई पहचान इस झड़प के बारे में जानकारी देते हुए एसपी दिव्या मिश्रा ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने 15 से 20 घरों और दुकानों को जला दिया।

 

जिसमें 13 लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में 46 लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस हिंसा में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

 

अस्पताल में भर्ती 6 लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमेंशा से सांप्रदायिक झगडों से लिप्त रहा है। लेकिन आज हुई हिंसा के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

पुलिस ने की लाठी चार्ज पुलिस ने कहा कि स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस नें भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।