कोरोनावायरस का हज यात्रा 2020 पर देखने को मिला है। सऊदी अरब ने कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विदेशियों हज यात्रा 2020 के लिए इजाजत देने से इनकार कर दिया है।
हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, सऊदी अरब ने ऐलान किया है कि हज के लिए सिर्फ स्थानीय लोगों और देश में रह रहे विदेशी लोगों को ही कुछ शर्तों के साथ हज के लिए अनुमति दी जाएगी। इस ऐलान के मुताबिक इंटरनेशनल हज यात्रा 2020 इस साल के लिए रद्द कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब का कहना है कि इस साल हज को रद्द नहीं किया जाएगा।
लेकिन स्थानीय लोग और देश में रह रहे विदेशी लोगों को कुछ शर्तों के साथ हज के लिए अनुमति दी जाएगी। साथ ही हज के लिए लोग सीमित संख्या में शामिल होंगे।
सऊदी अरब सल्तनत ने मंगलवार को कहा कि वह विभिन्न देशों के केवल उन्हीं लोगों को हज में शामिल होने की अनुमति देगा जो पहले से ही यहां पर रह रहे हैं। हज यात्रा इस 7 जुलाई के अंत में शुरू होगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर साल सामान्य दिनों में सऊदी अरब के मक्का में दुनिया भर से करीब 20 लाख मुस्लिम मक्का में जुटते हैं। मक्का में इस्लामिक मामलों के मंत्रालय की शाखा ने शहर की करीब 1हजार 560 मस्जिदों को सावधानी बरतने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अपनी चटाई लाएं।
नमाज अदा करने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। कोरोना वायरस महामारी के चलते 3 महीने से बंद पवित्र शहर मक्का में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सख्त सावधानियों का पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं।