अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच सभी उम्मीदवार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। राष्ट्पति डोनॉल़्ड ट्रंप कई बार आक्रामक रुख दिखा चुके हैं।
ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, इस बीच उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर कमला जीतती हैं तो यह अमेरिका का अपमान होगा।
जानकारी के मुताबिक डोनॉल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर हमला करते हुए कहा कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते और अगर वह उप राष्ट्रपति बनती हैं तो यह अमेरिका का अपमान होगा।
ट्रंप उत्तरी कैरोलिना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को भी निशाने पर लिया।
ट्रंप ने कहा कि लोग कमला हैरिस को पसंद नहीं करते हैं। वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ये हमारे देश का अपमान होगा।
दरअसल ट्रंप ने कमला हैरिस पर इसलिए निशाना साधा क्योंकि हैरिस ने वैक्सीन ट्रायल पर सवाल उठाया था। कमला हैरिस ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा था उन्हें राष्ट्रपति के किसी भी बात पर भरोसा नहीं है।