कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

,

   

हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

उनको हटाकर ही कुमारी शेलजा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चलते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। दो दिन पहले तंवर ने आरोप लगाया था कि 5 करोड़ रुपये लेकर हरियाणा कांग्रेस ने चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट बांटे गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले तंवर ने गुरुवार को हरियाणा में टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज होकर विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है। तंवर ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें समितियों से मुक्त किया जाए।

हालांकि तब उन्होंने यह भी कह था कि वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे, लेकिन आज उन्होंने पार्टी छोड़ दी। वह चुनाव के लिए बनी प्रदेश चुनाव समिति सहित कई समितियों में शामिल थे।