लव जिहाद के खिलाफ़ हरियाणा की खट्टर सरकार ला सकती है कानून!

, ,

   

निकिता हत्याकांड के बाद अब हरियाणा सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी में है।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।

 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राज्य में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

 

अनिल विज ने सीधे शब्दों में इस बात की ओर इशारा कर दिया कि हरियाणा भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रहा है। जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

 

लव जिहाद के खिलाफ योगी आदित्यनाथ के बयान पर विज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमेशा सत्य बोलते हैं और इस लव जिहाद नाम की चीज पर कानून से या वैसे रोक लगाना लाजमी है।

 

शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का ऐलान किया था। सीएम ने कहा कि इससे कोर्ट के आदेश का पालन भी होगा और बहन-बेटियों का सम्मान भी होगा।

 

दरअसल, इससे एक दिन पहले ही शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नया कानून लाने का ऐलान किया। कुछ ही इसी तरह का प्रयास हरियाणा सरकार ने भी कर दिया है।

 

वहीं करनाल के कर्ण स्टेडियम में हरियाणा दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने भी इस पर मुहर लगा दी।

 

मनोहर लाल ने कहा कि चूंकि बल्लभगढ़ की महिला हत्या का मामला ‘लव जिहाद’ से जुड़ा हुआ है, इसलिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है।

 

सरकार कानूनी प्रावधानों पर विचार कर रही है, ताकि दोषी बच न सके और किसी निर्दोष को सजा न हो।