हथरस गैंगरेप कांड: चन्द्रशेखर आज़ाद ने दिया बड़ा बयान!

, ,

   

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप कांड को लेकर देश में लगातार राजनीतिक बहस जारी है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है और यूपी सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की है। इस मामले पर भीम आर्मी चीफ के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया है।

 

चंद्रशेखर का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार न्याय नहीं दे सकती तो आरोप लगा रही है। लंबे समय तक केस दर्ज नहीं हुआ। 14 दिन तक मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि यह मामला कोर्ट में है तो जातीय पंचायत क्यों हो रही है? जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

 

पीड़िता के परिवार को सीबीआई पर भरोसा नहीं है। यही वजह है जज की निगरानी में जांच जरूरी है। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ मुद्दे को भटका रही है। पुलिस ने आधी रात को पीड़िता को जला दिया।

 

उसके घरवालों को दर्शन भी नहीं करने दिया गया। उन्हें बंद कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कल को हाथरस में कुछ भी हो जाए और भीम आर्मी पर आरोप लगाया जा सकता है।

 

पीड़ित परिवार अबतक गांव में क्यों है? अगर सीबीआई को जांच दे दी गई है तो एसआईटी को एक्सटेंशन क्यों दिया गया है।

 

पीड़ित परिवार को लखनऊ क्यों नहीं बुलाया गया। क्या दलितों में से बदबू आती है? कल को इस मामले को ऑनर किलिंग घोषित किया जा सकता है।