जन धन खातों में 10 हजार 255 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए- वित्त मंत्री

,

   

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को मोदी सरकार सीधे खातों में धनराशि पहुंचा रही है। इसके तहत 16 हजार 394 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। जन-धन खातों में 10 हजार 255 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए है।

 

 

20 करोड़ जरूरतमंद लोगों के खातों में धनराशि पहुंचाई। 6 करोड़ 81 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई उज्जवला के तहत की गई। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, चावल दिया गया। श्रमिकों की घर वापसी पर केंद्र सरकार ने 85 फीसदी धनराशि खर्च की

 

केंद्र ने राज्य सरकारों को 4113 करोड़ की सहायता राशि दी। मनरेगा के लिए अतिरिक्त 40 हजार करोड़ का बजट प्रावधान। जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर हेल्थ लैब स्थापित की जायेगी