बीजेपी के साथ रहने को लेकर नीतीश कुमार ने कह दिया बहुत बड़ी बात!

,

   

जनता दल यू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कहीं कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विषय में कहा कि वह खुद बताएंगे कि वह आगे क्या करेंगे।

इससे पहले पटना में जद (यू) के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर का एक संगठन है, जो विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करता है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, “उनका अपना संगठन है। वह कल (रविवार) की बैठक में आएंगे। वह (प्रशांत किशोर) खुद बताएंगे कि उनकी क्या मंशा है। इससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है कि वह संगठन को लेकर किससे मिलते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर से मुलाकात के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “कोई पार्टी में रह के पार्टी के खिलाफ काम नहीं कर सकता. अब वह बंगाल में क्या करेंगे, वह खुद बताएंगे। खुद ही सोच लेंगे, निर्णय लेंगे।