बीजेपी की मोदी सरकार गरीब, मजदूर और किसानों पर आक्रमण कर रही है- राहुल गांधी

,

   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ‘खेती बचाओ यात्रा’ संगरूर पहुंच चुकी है। यहां पर दोनों नेताओं ने विशाल रोष रैली को संबोधित किया है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छह साल से दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है और छह साल से ये सरकार गरीबों, मज़दूरों, किसानों पर एक के बाद एक आक्रमण कर रही है।

 

इनकी एक भी नीति गरीब जनता को फायदा पहुंचाने की नहीं है, इनकी सब नीति इनके 3-4 चुने हुए मित्रों के लिए बनाई जाती हैं। ये तीन कानून हिन्दुस्तान की आज़ादी छीनने के कानून हैं, ये कानून सिर्फ किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के खिलाफ हैं और इसलिए कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटने वाली।

 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कानून बन चुका है। लोकसभा और राज्यसभा में वह पारित हो चुका है।

 

राष्ट्रपति की मुहर लग चुकी है, लेकिन किसने कहा कि कानून में संशोधन नहीं हो सकता।

 

मेरी दुआ है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें, ताकि वे इस काले कानून को रद्द करके किसानों को राहत प्रदान करें। कानून में बदलाव संभव हैं, जरूरत बस कोशिश करने की होती है।