प्याज के बढ़ते दामों पर रामविलास पासवान ने दिया बड़ा बयान!

,

   

देश के कई हिस्सों में प्याज के दामों ने आसमान छू लिया है। दिल्ली से लेकर मुंबई और देहरादून से लेकर चेन्नई तक के बाजारों में प्याज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे एक बार फिर आम जनता में रोष है और विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

वहीं दूसरी ओर प्याज की भी चोरी शुरू हो गई है। बिहार की राजधानी पटना के फतुहा इलाके से एक प्याज व्यापारी के गोदाम से 8 लाख रुपए से अधिक के प्याज की चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि देश में प्याज की कमी नहीं है। लेकिन यह भी सच है कि देश में कई जगहों पर प्याज की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अहमदाबाज में प्याज की कीमत 60 से 70 रुपए प्रति किलो हो गई है।

वहीं दिल्ली में 60 से 80 रुपए किलो के हिसाब से प्याज मिल रहा है। मुंबई में प्याज की कीमत 75 से 80 रुपए किलो तक पहुंच गई है। गुरुग्राम में 80 रुपए किलो को हिसाब से प्याज मिल रहा है।

पिछले साल के सूखे और इस बार मॉनसून की देरी ने प्याज के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार महाराष्ट्र के कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल नष्ट हो गई। नतीजा मंडियों में प्याज की सप्लाई कम हो गई और अब कीमतें खरीदारों को रुलाने लगी हैं।