इस सज़ा को लेकर सऊदी अरब ने लिया बड़ा फैसला!

, ,

   

सऊदी अरब के शाह सलमान ने नाबालिगों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के लिए मौत की सजा के प्रावधन को रद्द करने का आदेश दिया है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, शीर्ष अधिकारी ने एक बयान में इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। इस फैसले से पहले एक अन्य फैसले में न्यायाधीशों को कोड़े लगाने की सजा देने का प्रावधान ख़त्म कर इसकि जगह कैद की सजा, जुर्माने या सामुदायिक सेवा का प्रावधान करने का आदेश भी दिया गया।

 

इसी के साथ साम्राज्य में सजा के सबसे विवादित रूप को ख़त्म कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन फैसलों के पीछे शाह सलमान के बेटे और उत्तराधिकारी, शहजादे (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान हैंं।

 

देश विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों में छूट दे रहा है और इस्लामी कानून की अति रूढ़िवादी व्याख्याओं से अपने आप को दूर रख रहा है। हालांकि देश में अब भी कई लोग इस इस्लामी कानून को मानते हैंं।

 

युवराज बिन सलमान का लक्ष्य देश के आधुनिकीकरण, देश में विदेशी निवेश आकर्षित करने और सऊदी अरब की साख को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का हैै।

 

शाह सलमान के नए शाही आदेश से देश में कम से कम छह लोगों की जिंदगी बच जाएगी। ये सभी अल्पसंख्यक शिया समुदाय से हैं जिन्होंने कथित तौर पर अपराध 18 वर्ष से कम आयु में किए थे।