बाबरी मस्जिद विध्वंस फैसले पर स्वारा भास्कर का आया बड़ा बयान!

,

   

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सामाजिक मुद्दे को लेकर स्वरा भास्कर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इस बार उन्होंने बाबरी मस्जिद पर आए फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। आरोपियों के बरी होने पर स्वरा भास्कर ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

स्वरा भास्कर ने आरोपियों के बरी होने पर कहा कि बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गया था।

 

स्वरा भास्कर ने ट्वीट में लिखा- ‘बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गया था’, अपने ट्वीट में स्वरा ने हाथ जोड़ने वाले तीन इमोजी को भी यूज किया।

 

स्वरा भास्कर का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, महंत गोपालदास, विनय कटियार और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया।

 

जज एसके यादव ने कहा है कि विवादित ढांचा गिराने की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी और ये घटना अचानक हुई थी।

 

कोर्ट ने सीबीआई के साक्ष्यों को नाकाफी करार देते हुए सबूतों के कमी के चलते सभी आरोपियों को बरी कर दिया। ये केस 28 सालों से कोर्ट में चलता आ रहा है।

 

आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को हिंसक कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को गिरा दिया था। इस घटना में 32 अभियुक्तों पर आरोप थे कि उन्होंने विवादित ढांचा को गिराने के लिए साजिश रची थी।