गुगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बता रहा है!

, ,

   

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाते हुए देखी गईं।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस बीच अनुष्का शर्मा को लेकर गूगल सर्च पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हो रही है।

 

दरअसल गूगल सर्च पर अगर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी लिखकर सर्च करें तो परिणाम में अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। यही नहीं उनकी तस्वीर भी है। स्क्रीनशॉट में आप यह साफ देख सकते हैं।

 

अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं यह तो सभी को पता है लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी क्यों दिख रहा है, आगे की स्लाइड में जानिए।

 

सबसे पहले बताते हैं कि राशिद खान कौन हैं। 1998 में जन्मे राशिद खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और इस वक्त वो अपनी टीम के उप कप्तान भी हैं।

 

वह उन 11 क्रिकेटर्स में से हैं जिन्होंने जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खेला। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट मैच में हिस्सा लिया।