कोरोना वायरस को लेकर तेलंगाना में हाई अलर्ट जारी!

, ,

   

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तेलंगाना में कोरोना का नया केस सामने आया है, जिसके बाद देशभर में मरीजों की संख्या 149 हो गई है।

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, इस बीच मैसुरू से इंफोसिस के 10 हजार कर्मचारियों को भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

 

बुधवार को तेलंगाना में कोरोना वायरस का नया केस सामने आया है। संक्रमित शख्स यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद लौटा था। उसका इलाज हैदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

तेलंगाना में कोरोना के अब तक 6 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक सही होकर घर जा चुका है।

 

कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर मैसूरु से इंफोसिस के करीब 10 हजार कर्मचारियों को अलग-अलग इलाके में भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

इसके लिए कर्नाटक परिवहन निगम ने मैसूरु इंफोसिस ट्रेनिंग सेंटर में 5 सूचना केंद्र और एडवांस बुकिंग काउंटर खोलने का फैसला किया है। कर्मचारियों को दक्षिण भारत के अलग-अलग में ले जाया जाएगा।

 

बुधवार सुबह से अबतक कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। देश में कोरोना के कुल केस की तादाद बढ़कर 149 हो गई है। सबसे अधिक 42 मामले महाराष्ट्र के हैं।

 

केरल में 27 केस है, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 16-16 केस है। 149 में से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग सही होकर घर जा चुके हैं।

 

कोरोना वायरस से चीन में अब तक 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. वहीं इटली में आकड़ा 2503 तक पहुंच गया है। अब तक 31 हजार 506 केस की पुष्टि हुई है।

 

24 घंटे के अंदर इटली में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई हैै। इसके अलावा अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 100 को पार कर गया है। अकेले वाशिंगटन में 50 लोगों की मौत हुई है।

 

साभार- आज तक