अजीब ड्रामा: कोलकाता में एक बच्ची की पैदाइश होते ही तीन लोगों ने पिता होने का दावा ठोका!

,

   

दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में सभी लोग उस वक्त हैरान हो गए जब 3 व्यक्तियों ने एक नवजात बच्ची के पिता होने का दावा किया। मामला सामने आने के बाद IRIS अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ गए। मामला बढ़ते देख अस्पताल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, एक 21 वर्षीय महिला ने बच्ची को जन्म दिया और उसके बाद एक नहीं बल्कि तीन-तीन आदमी खुद को बच्ची का पिता बताने लगे। 21 साल की महिला अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची यहां अस्पताल का फॉर्म भरते वक्त व्यक्ति दीपंकर पाल नामक युवक ने पिता की जगह अपना नाम लिख दिया।

इसके बाद महिला का ऑपरेशन हुआ और उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने वाट्सएप स्टेट्स में अपने मां बनने की जानकारी दी। उसका सटेट्स देखने के बाद हर्ष नाम का युवक वहां पहुंचा उसने दावा किया कि वह महिला का असली पति है। दोनों युवकों के बीच जमकर बहस हुई। प्रबंधन ने दोनों को अस्पताल के बाहर किया और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अभी मामला समझने की कोशिश कर ही रही थी कि एक और नाया ट्विस्ट तब आया जब वहां तीसरा व्यक्ति प्रदीप राय भी पहुंच गया और उसने भी बच्ची के पिता होने का दावा किया। इसके बाद महिला से किसी और को मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

पुलिस ने दोनों युवकों से कहा कि वह अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाएं। देर शाम हर्ष मैरिज सर्टिफिकेट लेकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद दीपांकर ने मान लिया कि वह महिला का दोस्त है। महिला की मां ने हर्ष को पहचानने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने महिला के होश में आने का इंतजार किया। इसी बीच सोमवार को अस्पताल पहुंचे तीसरे व्यक्ति ने कहा कि वह महिला का पति तो नहीं है लेकिन बच्ची का पिता है। महिला ने होश में आने के बाद बताया कि दूसरा शख्स हर्ष ही उसका पति है।

युवती ने बताया कि अप्रैल में हर्ष के साथ उसने शादी की थी। लेकिन, उसके परिवार ने उसे स्वीकार नहीं किया। महिला ने अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की। कुछ दिन हर्ष को जेल में गुजारने पड़े जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई।

पति ने बताया कि दोनों की मुलाकात ए क्लब में हुई थी दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई और शादी के लिए कहने लगी। हालांकि, पति को लगा कि दोनों की उम्र शादी के लिए कम है जिस पर महिला ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत कर दी। बाद में दोनों ने शादी कर ली लेकिन, दोनों के परिवारों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।